

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Big announcement from Dreamiyata, work begins on Sargun Mehta's pan-India Punjabi film
मुंबई। रवि दुबे और सरगुन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट एक नई पैन इंडिया पंजाबी फिल्म की तैयारी में जुटी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बारे में पहली बार कुछ अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पंजाब से निकली कहानी होगी, लेकिन इसे पूरे देश के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इस फिल्म में सरगुन मेहता मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
रवि दुबे ने कहा कि, फिलहाल वह ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते, लेकिन यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है। उनके मुताबिक, टीम एक ऐसे जॉनर पर काम कर रही है जिसे भारत में अभी तक पूरी तरह एक्सप्लोर नहीं किया गया है। यही वजह है कि यह पैन इंडिया पंजाबी फिल्म दर्शकों के लिए कुछ नया और अलग लेकर आ सकती है।
स्क्रिप्ट और म्यूज़िक पर तेजी से काम
रवि ने बताया कि फिल्म की कहानी के अहम हिस्से पहले ही तैयार हो चुके हैं और टीम तेजी से स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट के एसेट्स तैयार किए जा रहे हैं और म्यूज़िक पर भी काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में इतनी उत्सुकता है कि कई बार रातों की नींद तक उड़ जाती है, लेकिन पूरी टीम इस रचनात्मक सफर का आनंद ले रही है।
ड्रीमियाटा के लिए 2025 रहा खास
साल 2025 ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के लिए बेहद सफल रहा। प्रोड्यूसर के तौर पर इस जोड़ी ने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म सौखण सौखणे 2 दी, जबकि सरगुन मेहता फिल्म सरबला जी में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं।
इसके अलावा उनका यूट्यूब-फर्स्ट प्लेटफॉर्म ड्रीमियाटा ड्रामा भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जहां 1.1 बिलियन से ज्यादा व्यूज़ और 9 बिलियन मिनट से अधिक वॉच टाइम दर्ज किया गया है। वहीं उनका गाना वे हानियां 700 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम्स पार कर चुका है।
नए दौर की शुरुआत
फिल्म, टीवी और डिजिटल तीनों क्षेत्रों में मजबूत पहचान बना चुके ड्रीमियाटा के लिए यह पैन इंडिया पंजाबी फिल्म एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। इसी बीच रवि दुबे भी पौराणिक किरदार निभाते हुए लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके करियर में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है।