

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Excel Entertainment, Chalkboard Entertainment and Suitable Pictures' 'Boong' to release tomorrow, new poster released
मुंबई। बाफ्टा विजेता फिल्म Boong अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। Excel Entertainment, Chalkboard Entertainment और Suitable Pictures के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘बूंग’ भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। यह हाल ही में प्रतिष्ठित British Academy Film Awards (BAFTA) जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। इस उपलब्धि ने मणिपुरी भाषा की इस संवेदनशील फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की ताकत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है।
फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर Toronto International Film Festival में हुआ था। इसके बाद फिल्म ने Warsaw Film Festival, Sao Paulo International Film Festival, Adelaide Film Festival और Tallinn Black Nights Film Festival जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। हर मंच पर फिल्म को इसकी सादगी और भावनात्मक गहराई के लिए सराहा गया।
‘बूंग’ एक मणिपुरी कहानी है, जो एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। गुगुन किपगेन द्वारा निभाया गया किरदार अपने टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है। उसकी परवरिश उसकी सिंगल मदर मंदाकिनी (बाला हिजाम निंगथौजम) ने की है। अपने लापता पिता की तलाश में वह अपने दोस्त के साथ एक भावनात्मक सफर पर निकलता है।