

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: The explosive trailer of Ranveer Singh's film 'Dhurandhar The Revenge' released, worldwide release on March 19
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहली फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “मैंने कहा था ना, ये निजी मामला है… ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है। 18 मार्च को होने वाले प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनिया भर में रिलीज हो रही है।”
पोस्टर के बाद ट्रेलर का इंतजार
इससे पहले रणवीर सिंह ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया था कि ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में वह ‘हमजा’ के किरदार में बेहद इंटेंस लुक में नजर आए थे। इस घोषणा के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
19 मार्च को सोलो रिलीज
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में सोलो रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ट्रेलर रिलीज से पहले ही अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 1 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।
करीब 3 घंटे 45 मिनट का रन टाइम
निर्देशक Aditya Dhar की यह फिल्म पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ी और ग्रैंड बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का रन टाइम करीब 3 घंटे 45 मिनट हो सकता है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ Arjun Rampal, Sanjay Dutt और R. Madhavan अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं Akshaye Khanna भी ‘रहमान डकैत’ के किरदार में खास कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।