

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Amit Baghel granted regular bail by the Supreme Court; gets relief in 14 criminal cases
रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हेट स्पीच से जुड़े 14 आपराधिक मामलों में उन्हें नियमित जमानत दे दी। इसके साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी गई है।
दरअसल, ये सभी मामले रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर अमित बघेल द्वारा दिए गए बयान से संबंधित हैं।
हाईकोर्ट ने दी थी अस्थायी जमानत
इससे पहले बिलासपुर हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल 2026 को अमित बघेल को इन 14 मामलों में तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी। हालांकि, बलौदाबाजार आगजनी कांड से जुड़े अन्य मामलों में जेल में बंद होने के कारण उन्हें 22 जुलाई को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था।
उनकी अस्थायी जमानत की अवधि 22 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से उन्हें इन 14 मामलों में नियमित जमानत मिल गई है। साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने पर लगी पाबंदी भी समाप्त हो गई है।