

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpeg&w=3840&q=75)
Gulshan Manikpuri from Chaparid becomes an IndiGo pilot; wave of joy in the village
आरंग। ग्राम चपरिद निवासी गुलशन मानिकपुरी ने पायलट बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। भोगेश्वरी और गिरीश मानिकपुरी के बेटे गुलशन ने सीमित संसाधनों वाले मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
गुलशन ने वर्ष 2022 में चेन्नई स्थित हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की और 200 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी कर कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्राप्त किया।
इंडिगो एयरलाइंस में चयन होने के बाद गुलशन ने एयरबस विमान की टाइप रेटिंग भी पूरी की। गुरुग्राम स्थित इंडिगो ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह उनके लिए यादगार रहा। इस अवसर पर माता-पिता ने उनके कंधों पर एपलेट्स और बैज लगाकर इस उपलब्धि का गौरवपूर्ण पल साझा किया।
गुलशन जल्द ही कोलकाता एयरपोर्ट से अपनी पहली उड़ान भरने जा रहे हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ चपरिद गांव में भी खुशी का माहौल है। गुलशन की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकती है।