

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Amit Shah takes a dig at Rahul Gandhi, says sitting in a 'fake parliament' won't lead to an opportunity to become PM.
चंडीगढ़/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के प्रतीकात्मक जन महाभियोग कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। चंडीगढ़ में शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी यदि प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे है, तो वे जिंदगीभर नकली संसद में बैठ सकते है, लेकिन उनका नंबर आने वाला नही है।शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया ब्लॉक की रैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में हजारों सिखों की हत्या हुई थी। ऐसे दिन रैली आयोजित करना उस हिंसा के पीड़ितों के घावों को फिर से कुरेदने जैसा है।
नितिन नवीन का दावा- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। रोहतक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नही जाने वाले है। नवीन ने दावा किया कि 2029 में भी मोदी लाल किले पर नजर आएंगे।
संबित पात्रा ने रैली की भीड़ पर उठाए सवाल
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने इंडिया ब्लॉक की रैली को असफल करार दिया। उनका दावा था कि कांग्रेस ने कार्यक्रम में 10 लाख लोगों के शामिल होने की बात कही थी, लेकिन रामलीला मैदान का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा खाली रहा।पात्रा के मुताबिक, मैदान में लगाई गई लगभग 28 हजार कुर्सियों में से 5 से 7 हजार खाली थीं। उन्होंने रैली को समय की बर्बादी बताते हुए विपक्ष के आयोजन पर सवाल उठाए।