

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Amitabh Bachchan’s Sunday appearance amidst a security cordon; Abhishek also accompanied him.
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर जुटे प्रशंसकों का अभिवादन किया। पिछले 42 साल से हर रविवार अपने चाहने वालों से मिलने की उनकी यह परंपरा जारी है। हालांकि, इस बार उनके मिलने का अंदाज बदला हुआ था। अमिताभ 12 फीट ऊंचे बुलेटप्रूफ केबिन के भीतर खड़े होकर प्रशंसकों के सामने आए।इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे। अब अभिषेक भी रविवार के इस खास मौके पर पिता के साथ नजर आते है।
धमकी के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
अमिताभ की सुरक्षा को लेकर हाल के दिनों में एहतियात बढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीएमसी को मिले एक ईमेल में अभिनेता को धमकी दी गई थी। इसके अलावा अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद फिल्म जगत की हस्तियां भी सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क नजर आ रही है।
42 साल से निभा रहे है प्रशंसकों से मिलने की परंपरा
अमिताभ बच्चन लंबे समय से हर रविवार जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से रूबरू होते रहे है। बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बंगले के बाहर जुटते है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलेटप्रूफ केबिन से उनका अभिवादन चर्चा का विषय बना रहा।