

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Anand Kumar moved by Hrithik Roshan’s praise; shares memories related to ‘Super 30’
मुंबई। मैथमेटिशियन और सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार ने सुपर 30 फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम करने के यादों को ताजा करते हुए एक भावनात्मक याद साझा की है। बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया एक्टर द्वारा उनके एजुकेशनल पहल सुपर इंफिटी के लिए समर्थन देने के बाद आया है। ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सुपर इंफिनिटी की सराहना करते हुए लिखा था, "सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं", इसके साथ ही उन्होंने आनंद कुमार को उनके इस पहल के लिए शुभकामनाएं भी दी। सुपर 30 जैसे एजुकेशनल मिशन पर काम करने के बाद, भारत के जाने-माने टीचर आनंद कुमार ने दुनिया भर के बच्चों के लिए मैथमेटिक्स को और ज्यादा मजेदार और आसान बनाने के मकसद से सुपर इन्फिनिटी की शुरुआत की है।
सुपर 30 की मेकिंग के दौरान ऋतिक रोशन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को याद करते हुए, *आनंद कुमार कहते हैं* , “जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर बातचीत चल रही थी, तब मैं बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से मिला। लेकिन ऋतिक जी की एक बात ने मुझे बहुत इंप्रेस किया। जब भी हम फिल्म की कहानी पर बात करते थे, वह उसमें इतने डूब जाते थे कि कई बार मुझे छोड़ने के लिए अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग के गेट तक आ जाते थे। उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं रहता था कि उन्होंने चप्पल तक नहीं पहनी है। तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई एक्टर अपने काम को लेकर कितना समर्पित हो सकता है।”
उन्होंने पटना में गुरु पूर्णिमा के खास पल को भी याद किया, “एक बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर ऋतिक जी पटना आए थे। उन्होंने मुझसे कहा, ‘सर, मैं आपको अपना गुरु मानता हूं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है।’ इतना कहने के बाद उन्होंने मेरे पैर छुए। मैं उस पल को आज तक नहीं भूल पाया हूं।”
एक्टर के जमीन से जुड़े स्वभाव के बारे में आगे बात करते हुए आनंद कुमार ने आगे कहा, “ऋतिक जी जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। उनकी सादगी और अपने काम के लिए लगन के लिए मेरे मन में उनके लिए और भी ज्यादा सम्मान बढ़ जाता है।”
सुपर 30 के जरिए ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के प्रेरणादायक सफर को लाखों लोगों के सामने लाया। आनंद कुमार की सुपर इन्फिनिटी की सराहना करके ऋतिक रोशन ने जाने माने टीचर की इस मिशन को और बढ़ावा दिया है। इस मिशन की मदद से आनंद कुमार छात्रों के सामने क्लास रूम से बाहर निकलते हुए पढ़ाई को दुनिया भर में मौजूद बच्चों तक मजेदार तरीके से पहुंचाने वाले हैं।