

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Anti-Naxal Operation: Andhra Pradesh Police achieves major success, Maoist leader carrying a bounty of Rs 20 lakh surrenders with AK-47
अमरावती। आंध्र प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता चेल्लुरी नारायण राव उर्फ सुरेश ने अपने साथी बीके उर्फ सुरन्ना उर्फ सोमनना के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।
AK-47 समेत किया सरेंडर
दोनों माओवादी नेताओं ने AK-47 हथियार के साथ आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर किया। इस दौरान 5-6 अन्य माओवादी कैडर ने भी उनके साथ आत्मसमर्पण किया।
संगठन में बड़ी भूमिका
पुलिस के अनुसार, दोनों नेता SZCM/SMC चीफ स्तर के माओवादी पदों पर सक्रिय थे और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
श्रीकाकुलम के रहने वाले
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दोनों का संबंध ग्राम बाथुपुरम, थाना वज्रपुकोथुरु, जिला श्रीकाकुलम से है।
पुलिस के सामने सरेंडर
यह आत्मसमर्पण राज्य के डीजीपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता बताया है।