ताजा खबर

Vamsi Krishna: आंध्रप्रदेश के वामसी कृष्णा ने मचाया गदर, एक ओवर में ठोक डाले छह छक्के...देखें Video

By: ध्रुव मिश्रा
new delhi
2/21/2024, 9:30:08 PM
image

Andhra Pradesh's Vamsi Krishna created a ruckus, hit six sixes in one over

नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश के बल्लेबाज वामसी कृष्णा ने एक ओवर में लगातार छह छक्के मारकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मैच के दौरान वामसी ने ये विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने रेलवे के गेंदबाज दमनदीप सिंह के खिलाफ लगातर छह छक्के मारे। इसके साथ ही वह रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ के ख़ास क्लब में शामिल हो गए है।

बुधवार को कडप्पा में रेलवे के खिलाफ खेले गए मैच में वामसी का विस्फोटक प्रदर्शन देखने को मिला। वामसी ने रेलवे के गेंदबाज दमनदीप सिंह के एक ही ओवर में छह छक्के लगाकर 36 रन कूट दिए। वामसी ने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वामसी कृष्णा ने इस मैच में 110 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और चार चौके निकले। उनकी इस तूफानी पारी की मदद से आंध्र प्रदेश 378 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

इसके पहले इन तीन भारतियों ने किया ये कारनामा

वामसी कृष्णा से पहले तीन और भारतीय बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके है। जिसमे रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शमिल है। वामसी कृष्णा एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए है।

बता दे कि 1985 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान रवि शास्त्री ने बड़ौदा के बाएं हाथ के स्पिनर तिलक राज को एक ओवर में छह छक्के मारे। 32 साल बाद, जब युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के मारे थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में यूपी के शिवा सिंह के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के ठोके थे। जिसमे एक नो बॉल थी।

 

 

 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media