

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Anti-Naxal Operation: Security forces achieve major success in Bijapur, Naxal commander Udham Singh killed in encounter
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया। वह वर्ष 2021 में टेकुलगुड़ेम में हुए हमले में शामिल था, जिसमें नक्सलियों ने 22 जवानों को शहीद कर दिया था।
जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नक्सल संगठन में डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) था और प्लाटून नंबर 30 का कमांडर होने के साथ ही जागूरगुंडा एरिया कमेटी का नेतृत्व कर रहा था। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों के निशाने पर था और कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में तरेम थाना इलाके के पेद्दागेलूर जंगल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक एके-47 राइफल सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इलाके में अभी भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और आसपास के जंगलों में नक्सलियों की तलाश की जा रही है।