

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Narayanpur DRG conducts major operation, seizes huge dump of Naxalite arms factory
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस और डीआरजी को एक बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार फैक्ट्री के सामान का बड़ा डंप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई को हथियारबंद माओवाद के ताबूत में एक और मजबूत कील के रूप में देखा जा रहा है।
खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत कोरसकोड़ों–पांगुड–कंदुलपार इलाके में डीआरजी और जिला पुलिस बल ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया हथियार फैक्ट्री से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया।
करीब 1000 किलो एल्यूमिनियम और हजारों लोहे के पाइप जब्त
तलाशी अभियान में करीब 1000 किलोग्राम एल्यूमिनियम छड़ें, हजारों की संख्या में विभिन्न साइज के लोहे के पाइप, बीजीएल सेल, खाली मैगजीन, ग्राइंडर मशीन, इलेक्ट्रिक कटर, वेल्डिंग उपकरण और अन्य मशीनरी सामग्री जब्त की गई है। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा हथियार और विस्फोटक तैयार करने के लिए उपयोग की जा रही थी।
तलाशी के दौरान नक्सल डंप से निम्नानुसार सामग्री प्राप्त हुई है :-
1. लोहा पाईप हॉफ इंच - 584 नग
2. लोहा पाईप 1 इंच - 588 नग
3. लोहा पाईप डेड इंच - 70 नग
4. लोहा पाईप 02 इंच - 30 नग
5. लोहा पाईप (छोटा) डेड इंच - 11 नग
6. लोहा पाईप ढाई इंच - 03 नग
7. एल्युमिनियम हॉफ इंच - 140 नग
8. एल्युमिनियम 2 इंच - 32 नग प्रत्येक वज़नी 8 कि.ग्रा
9. एल्युमिनियम 3 इंच - 30 नग प्रत्येक वज़नी 22.5 कि.ग्रा
10. बीजीएल सेल - 61 नग
11. बीजीएल सेल (छोटा) - 21 नग
12. तीर धनुष बीजीएल - 46 नग
13. SLR खाली मैगजिन - 14 नग
14. पिस्टल खाली मैगजिन - 01 नग
15. टुलू मोटर - 01 नग
16. केरोसिन ब्रश ब्लू पम्प - 05 नग
17. कटर व्हील - 310 नग
18. स्क्रू (छोटा) - 04 पेकेट
19. स्क्रू (बाडा) - 01
20. लाईट Three पिन - 06 नग
21. लाईट सिंगल बटन - 10 नग
22. वेल्डींग ईलेक्ट्रोड होल्डर - 01 नग
23. वर्गों इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पैक्ट स्केल - 01 नग
24. मोटर सायकल स्पोक - 44 नग
25. रेतमल - 05 नग
26. ग्रेन्डर मशिन - 02 नग
27. ग्रेन्डर टूल बाक्स - 01 नग
28. स्टोक पिन - 40 नग
29. स्टोक वायसर - 11 पेकेट
30. ग्रेडिंग विल - 05 नग
31. मोटर पट्टा (रबड) - 05 नग
32. अन्य मशिनरी सामान -
बिना जनहानि के पूरा हुआ अभियान
यह पूरा अभियान बिना किसी जनहानि या सुरक्षाबलों की क्षति के सफलतापूर्वक पूरा किया गया। बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना सोनपुर लाकर जमा किया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नए सुरक्षा कैंप से बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र में बीएसएफ के सहयोग से नया सुरक्षा कैंप कोरसकोड़ों में स्थापित किया गया है। इसके बाद से इलाके में नक्सल विरोधी अभियान और तेज हुआ है। ‘माड़ बचाओ’ अभियान के तहत सड़कों, पुल-पुलियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।
आम नागरिकों से मिल रहा सहयोग
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बलों की लगातार मौजूदगी और विकास कार्यों के कारण ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास के चलते स्थानीय लोग नक्सल डंप और गतिविधियों की जानकारी पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ साझा कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक का बयान
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बलों की यह मुस्तैदी क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तय समयसीमा के भीतर नक्सलमुक्त बस्तर का सपना साकार किया जाएगा। नारायणपुर पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन और नक्सल विरोधी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।