

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ashish Chanchlani’s ‘Ekaki’ reaches IMDb’s top 5; becomes the only YouTube series to secure a spot among OTT shows.
इंडिया के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी की यूट्यूब सीरीज ‘एकाकी’ ने इंडियन डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, एकाकी ने IMDb के टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन सीरीज ऑफ 2026 को लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद शोज़ से मुकाबला करने के बाद, इस सीरीज ने साल को मोस्ट पॉपुलर शोज में अपना नाम शामिल कर लिया है। इसके साथ ही यह यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लॉन्ग फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग को शानदार तरीके से पेश करने के रास्ते पर भी रोशनी डालता है। बता दें कि इस एकाकी के साथ आशीष ने बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर भी अपनी काबिलियत दिखाई है।

‘एकाकी’ के लिए यह उपलब्धि पाना और भी खास इसलिए भी है क्योंकि वो एक यूट्यूब सीरीज है। जी हां, एक यूट्यूब सीरीज होने के बावजूद उसने बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की सीरीज को कड़ी टक्कर दी है। ‘एकाकी’ ने इस लिस्ट में ‘सपने वर्सेज एवरीवन’, ‘राख’, ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ और ‘मिर्जापुर’ जैसे शोज के साथ अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ‘एकाकी’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहने वाली इंडियन सीरीज में अपनी जगह बना चुकी है। इसकी रैंकिंग इस बात पर रोशनी डाल रही है कि कैसे डिजिटल स्टार्स अब एंटरटेनमेंट के पुराने तरीकों को चैलेंज करते हुए, पहले के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से बाहर भी अपनी जबरदस्त ऑडियंस बना रहे हैं।
आशीष चंचलानी ने भी अपनी इस उपलब्धि का जश्न IMDb रैंकिंग किस इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मनाया है, साथ ही अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा है:
“हमनें @imdb के द मोस्ट पॉपुलर सीरीज ऑफ द ईयर के टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। चलो, अब जश्न मनाते हैं!"
आशीष के लिए यह एक और बड़ी सफलता है। डिजिटल वीडियो बनाने से लेकर लोग फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग वाली सीरीज बनाने तक, उन्होंने अपने काम में काफी दूर तक का सफर तय किया है। उन्होंने ‘एकाकी’ के साथ यह साबित किया है कि यूट्यूब पर रिलीज होने वाली सीरीज भी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के शोज को टक्कर दे सकती है और मोस्ट पॉपुलर इंडियन शोज में अपनी जगह बना सकती है।
इस तरह से अब ओटीटी पर रिलीज होने वाले शोज और डिजिटल क्रिएटर्स द्वारा आकार दी जाने वाली सीरीज के बीच की दीवार धीरे-धीरे कम हो रही है। ऐसे में IMDb की लिस्ट में आशीष द्वारा बनाई गई ‘एकाकी’ का आना एक बड़ी सफलता है। यह इंडियन डिजिटल एंटरटेनमेंट की बदलती दुनिया को भी दिखाता है।