

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP gears up for urban body elections; in-charges appointed for 15 bodies.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त कर चुनावी अभियान की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। इन निकायों में चार नगर निगम, पांच नगरपालिका और छह नगर पंचायत शामिल हैं भाजपा के लिए यह चुनाव केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं माना जा रहा है। पार्टी संगठन इसे वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियों और संगठनात्मक क्षमता को परखने के अवसर के तौर पर देख रहा है।
स्थानीय समीकरण साधने पर जोर
पार्टी ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उन्हें संबंधित निकाय क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का दायित्व भी दिया गया है। प्रभारी और सहप्रभारी स्थानीय स्तर पर संभावित प्रत्याशियों की जानकारी जुटाने, चुनावी माहौल का आकलन करने और संगठन की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में भूमिका निभाएंगे।भाजपा की रणनीति में स्थानीय मुद्दों, मतदाताओं के रुझान और जमीनी समीकरणों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में भी काम करेगी।
बीरगांव, भिलाई समेत चार नगर निगम पर विशेष फोकस
नगर निगम स्तर पर बीरगांव की जिम्मेदारी सौरभ सिंह को प्रभारी तथा भावना बोहरा को सहप्रभारी बनाया गया है। भिलाई नगर निगम के लिए भूपेंद्र सवन्नी को प्रभारी और लक्ष्मी वर्मा को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।रिसाली नगर निगम में अनुराग सिंह देव प्रभारी और श्वेता शर्मा सहप्रभारी होंगी। भिलाई चरोदा नगर निगम के लिए नील शर्मा को प्रभारी तथा मीनल चौबे और सूर्यकांत राठौर को सहप्रभारी बनाया गया है।
पांच नगरपालिकाओं के लिए भी संगठन ने तय किए प्रभारी
नगरपालिका क्षेत्रों में जामुल के लिए राजीव अग्रवाल और अलका बाघमारे को, खैरागढ़ के लिए लालचंद बाघमारे और अशोक साहू को, सारंगढ़ के लिए राजू निषाद और ओमप्रकाश जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह बैकुंठपुर में बाबूलाल अग्रवाल प्रभारी तथा कृष्णा साहू सहप्रभारी रहेंगी। शिवपुरचरचा नगरपालिका की जिम्मेदारी अनिल केशरवानी को प्रभारी और पुनम संकलेचा को सहप्रभारी के तौर पर दी गई है।
छह नगर पंचायतों में भी नियुक्तियां
नगर पंचायत स्तर पर भी भाजपा ने अलग से प्रभारी और सहप्रभारी घोषित किए हैं। मरो में राजा पांडेय और सनम जांगड़े, प्रेमनगर में ललन प्रताप सिंह और देवकुमारी चंद्रवंशी, नरहरपुर में नितिन देवटेकाम और शंकुतला सिंह, कोटा में रामाशय सिंह और अंबिका बैसरी, भैरमगढ़ में चेतराम अटामी और संजाम सिंह राणा तथा भोंगापालचंदन में जी. टेकचंदकर राव और पायल गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर चुनावी गतिविधियों को गति मिलेगी। संगठन अब इन क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन, कार्यकर्ता समन्वय और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेगा।