

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP's show of strength in Raipur: Mahila Morcha's public outrage march heats up politics
रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। तपती गर्मी के बीच निकली जनआक्रोश पदयात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।इस रैली के जरिए भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला।
सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बुलाया जाएगा विशेष सत्र
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाएगी, जिसमें विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं और महिला आरक्षण कानून का विरोध इसका प्रमाण है।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी संग्राम तेज
सीएम साय ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह कानून लाया गया था, जिसे देशभर में समर्थन मिला।लेकिन विपक्ष के रवैये से महिलाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व नहीं चाहता कि गांधी परिवार के बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें।
डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला, कहा- महिलाएं देंगी जवाब
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के साथ धोखा किया है और अब महिलाएं चुनाव में इसका जवाब देंगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विशेष सत्र का इतिहास
छत्तीसगढ़ विधानसभा में इससे पहले भी कई अहम मौकों पर विशेष सत्र बुलाए जा चुके हैं, जिनमें प्रमुख विषय शामिल रहे:
खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा
जीएसटी लागू करने का प्रस्ताव
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
किसानों को धान बोनस
एससी एसटी आरक्षण संशोधन
विधानसभा की 25 साल की यात्रा और पुराने भवन की विदाई
चुनावी माहौल में मुद्दों की धार तेज, महिला वोट बैंक पर नजर
रायपुर में हुई इस रैली ने साफ कर दिया है कि महिला आरक्षण का मुद्दा अब सियासी केंद्र में आ चुका है। आने वाले समय में यह मुद्दा और ज्यादा गरमाने वाला है, जहां सभी दल महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश में जुटे नजर आएंगे।