

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP’s ‘Save Democracy, Remove Anarchy’ rally,
रायपुर में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा और विशाल रैली निकाली। सुभाष स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री बनने की लालसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब पूरे देश का विरोध करने पर उतारू हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश और लोकतंत्र की जननी है। जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो कभी EVM तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, लेकिन जीतने पर वही चुनाव आयोग उसे अच्छा लगने लगता है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही लोकतंत्र की हत्या का इतिहास रहा है।
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि 148 करोड़ जनता लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए सजग खड़ी है।

बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व भारत को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
रैली में कैबिनेट मंत्री, विधायक, बीजेपी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।