

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big Breaking: 21 people burned alive in Delhi hotel fire; 8 on ventilators
नई दिल्ली। नई दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भड़की भीषण आग से रेस्टोरेंट के ऊपर ठहरे 21 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गयी। मृतकों में सात विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य में लगे दिल्ली पुलिस के 10 कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल गंभीर रुप से झुलस गए हैं जिनका इलाज एम्स में चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल में ठहरे 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी है। झुलसे 15 लोगों को इलाज के बाद आईसीयू में शिफ़्ट किया गया है जबकि 8 व्यक्ति वेंटिलेटर पर हैं । इस अग्निकांड में राहत और बचाव कार्य में लगे दिल्ली पुलिस के 10 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के होटल के तीनों पार्टनर्स के खिलाफ ग़ैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। झुलसे लोगों की गंभीर अवस्था को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।