

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Lookout circular issued in Ranveer Singh threat case, Lawrence Bishnoi gang member tightened
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सख्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
20 करोड़ की फिरौती की मांग
जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर को एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था, जिसमें भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। मामला सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
वॉइस नोट की सत्यता की पुष्टि के लिए उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस के पास भेजा गया। जांच में वॉइस सैंपल की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
असली नाम हरिचंद, पहले भी विवादों में
पुलिस जांच में सामने आया है कि हेरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है। दावा किया जा रहा है कि वह पुलिस भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, हाल में फिल्म निर्देशक Rohit Shetty को धमकी देने और उनके घर पर फायरिंग की साजिश में भी हेरी की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया है।
जांच जारी
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और LOC जारी कर उसके देश से बाहर जाने पर रोक लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस का दावा है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।