

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Major action against pornographic content; Central government blocks five OTT platforms
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को मंगलवार को ब्लॉक कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कार्रवाई की है।
जिन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया है, उनमें मूडएक्सवीआइपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं। इन पर अश्लील और सार्वजनिक शालीनता के विरुद्ध सामग्री प्रसारित करने के आरोप थे।
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत यह कदम उठाया है। इस प्रावधान के अनुसार सरकार को राष्ट्रीय हित, सार्वजनिक व्यवस्था और शालीनता के मद्देनजर ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार है।
इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्धारित नियमों और कानूनों का पालन करना अनिवार्य है।