ताजा खबर

बड़ी खबर: PM मोदी और CM साय ने बॉलीवुड अभिनेता 'मनोज कुमार' के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात..देखें पोस्ट

By: आशीष कुमार
RAIPUR
4/4/2025, 2:48:20 PM
image

Big news PM Modi and CM Sai expressed grief over the death of Bollywood actor Manoj Kumar

रायपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता 'मनोज कुमार' का आज शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, वो पिछले कुछ दिनों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरे हिन्दी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं दूसरी ओर फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपना शोक व्यक्त करते हुए 'मनोज कुमार' के निधन को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति और उनके जोश के लिए याद किया जाता था। यह उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

सीएम साय ने भी दुःख किया व्यक्त

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है। अपने पोस्ट में सीएम साय ने लिखा कि ‘भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से उन्होंने ‘भारत कुमार’ के रूप में पहचान बनाई। उनका योगदान न केवल सिनेमा को, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी समर्पित रहा। जब-जब देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, मनोज कुमार जी का स्मरण स्वाभाविक रूप से होगा। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।’

इसे भी पढ़ें:- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हरिकिशन गोस्वामी उर्फ 'मनोज कुमार' का निधन..

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media