

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big offer for JioHome customers: 1 year of Amazon Prime Lite free with 30 Mbps and 100 Mbps plans.
मुंबई। जियोहोम ने अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। अब 30 Mbps और 100 Mbps वाले जियोहोम 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के ग्राहकों को एक साल की Amazon Prime Lite मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी। खास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा।
कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर शुरू किया गया है। ऑफर के तहत ग्राहकों को Prime Video पर फिल्मों और वेब सीरीज समेत कंटेंट देखने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही Amazon पर पात्र ऑर्डर की फ्री और फास्ट डिलीवरी का लाभ भी मिलेगा।

19 सितंबर से शुरू होगा ऑफर
Amazon Prime Lite का यह ऑफर 19 सितंबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, अगले दो हफ्तों के भीतर संबंधित सभी ग्राहकों तक यह सुविधा पहुंच जाएगी।
ऑफर उपलब्ध होने पर ग्राहकों को MyJio ऐप के होम पेज पर Amazon Prime Lite का बैनर दिखाई देगा। ग्राहक इस बैनर पर टैप करके अपनी एक साल की मुफ्त सदस्यता एक्टिवेट कर सकेंगे। सदस्यता की 12 महीने की अवधि उसी दिन से शुरू होगी, जिस दिन इसे एक्टिवेट किया जाएगा।
कुछ प्लान पर पहले से मिल रहा 24 महीने का फायदा
जिन ग्राहकों के पास ₹888, ₹1,199 या 150 Mbps और उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान हैं, उनके लिए पहले से मिलने वाला 24 महीने का Amazon Prime Lite लाभ जारी रहेगा। इन प्लान में कंपनी ने फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है।
यानी 30 और 100 Mbps प्लान वाले ग्राहकों के लिए नया 1 साल का Prime Lite ऑफर जोड़ा गया है, जबकि ज्यादा कीमत या ज्यादा स्पीड वाले पात्र प्लान पर मिलने वाला 24 महीने का लाभ पहले की तरह जारी रहेगा।