

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Big plan after 'Ekaaki': Ashish Chanchlani hints at creating a universe
मुंबई। लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने अपनी वेब सीरीज ‘एकाकी’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह इस शो की दुनिया को आगे बढ़ाकर इसके इर्द-गिर्द एक बड़ा “यूनिवर्स” बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं।
कई भूमिकाओं में नजर आए आशीष
‘एकाकी’ में आशीष चंचलानी ने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर के रूप में काम किया है। इस सीरीज को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों से भी काफी सराहना मिली है। शो को IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग भी मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
स्पिन-ऑफ पर भी कर रहे विचार
कहानी को आगे बढ़ाने को लेकर आशीष ने बताया कि उनके दिमाग में कई नए आइडिया हैं। उन्होंने कहा कि ‘एकाकी’ की दुनिया मौजूदा चैप्टर्स से कहीं आगे जा सकती है और वह इसके स्पिन-ऑफ के बारे में भी सोच रहे हैं। उनके मुताबिक,“मैं इससे एक यूनिवर्स शुरू करना चाहूँगा। मेरे पास कुछ कमाल के आइडिया हैं और मैं एक स्पिन-ऑफ के बारे में भी सोच रहा हूँ।”
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को समझ नहीं आया फॉर्मेट
आशीष ने यह भी बताया कि जब वह इस शो को पिच कर रहे थे, तब कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को इसका फॉर्मेट समझने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा कि यह यूट्यूब-स्टाइल स्केच कॉमेडी और लंबी कहानी का मिश्रण है, जो उस समय कई प्लेटफॉर्म्स के लिए नया था।
बड़ा ऑफर ठुकराकर यूट्यूब पर किया रिलीज
आशीष ने खुलासा किया कि शो की रिलीज से करीब 10 दिन पहले उन्हें एक बड़े प्लेटफॉर्म से मोटी रकम का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने सीरीज बेचने के बजाय इसे YouTube पर ही रिलीज करने का फैसला किया। उनका मानना है कि इस फैसले से शो ज्यादा लोगों तक पहुंच सका और उसे उम्मीद से कहीं ज्यादा व्यूज मिले।
कहानी को बताया सबसे अहम
हालांकि आशीष ‘एकाकी यूनिवर्स’ बनाने के विचार को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट में कहानी सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए। उनके मुताबिक, सिर्फ दिखावे के लिए यूनिवर्स बनाने के बजाय पहले मजबूत कहानी तैयार करना जरूरी है।