

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bijapur News: Major success for security personnel in Bijapur; Naxalite dump discovered in the forest, 50 BGL shells seized.
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। तलाशी के दौरान मौके से 50 नग बीजीएल (BGL) सेल मिले हैं। सुरक्षा बलों ने सभी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया आसूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान जवानों ने पुजारीकांकेर के जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की और वहां सघन तलाशी अभियान चलाया।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया डंप मिला। तलाशी लेने पर इसमें 50 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद हुए। आशंका है कि नक्सलियों ने इन सामग्रियों को सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी और अन्य संभावित डंप की तलाश के लिए सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
बीजापुर जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के बीच 50 BGL सेल की बरामदगी सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। संयुक्त टीम की सतर्कता से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।