

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bilaspur district illuminated by 10 lakh lamps.
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलेभर में करीब 10 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। शाम 7 बजे एक साथ दीप जलने से बिलासपुर रोशनी से जगमगा उठा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में करीब 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दीपों के माध्यम से सेवा संकल्प का संदेश दिया गया।
रतनपुर समेत प्रमुख स्थलों पर भी रोशन हुए दीप
अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 और मल्हार में 11 हजार दीप जलाए गए।
इसके अलावा जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं जिले के अन्य गांवों में भी 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए।
44 पंचायतों में हर घर हुआ रोशन
बिल्हा जनपद पंचायत की बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी और देवकिरारी सहित चयनित पंचायतों में हर घर में दीप जलाए गए।
कोटा, मस्तुरी और तखतपुर विकासखंड की चयनित पंचायतों में भी शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए गए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
सरकारी भवनों से लेकर हितग्राहियों के घरों तक जले दीप
कार्यक्रम के तहत जिले के शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए गए।
महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों ने भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों में सहयोग किया। वहीं ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट और नहर शीर्षों को भी दीपों से रोशन किया गया।
कुल मिलाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिले में करीब 10 लाख दीपों के प्रज्वलन से सेवा संकल्प अभियान का आयोजन बड़े स्तर पर हुआ।