Breaking News Big blow to Naxalites 4 Naxalites including brother of PLGA battalion chief Barse Deva surrendered
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज कुल 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। जिनपर कुल 20 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले नक्सली PLGA बटालियन नंबर 2 कंपनी के सक्रिय सदस्य बताये जा रहे है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ़ हो रहे ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं, जिसके कारण ये नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, इसमें 8 लाख ईनामी नक्सली संतोष उर्फ सन्ना बरसे जो खूंखार नक्सली बारसे देवा का भाई उसने बताया कि, पश्चिम बस्तर डिवीजन में सक्रीय कंपनी नंबर 2 के सारे नक्सली सदस्य मारे गए हैं। इस कंपनी में 50 नक्सली सदस्य होते थे। जिसके बाद अब अकेला बचे होने के कारण सीधे सुकमा पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंचकर आत्मसर्पण किया हैं, लगातार सुकमा पुलिस नक्सलियों के खात्मे और इलाके में शांति स्थापित करने में लगी हैं।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media