ताजा खबर

CG Crime: रायपुर अनुपम नगर डकैती केस; खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम की घोषणा

By: आशीष कुमार
RAIPUR
2/13/2025, 6:38:41 PM
image

रायपुर। बीते मंगलवार को राजधानी की पॉश कॉलोनी अनुपम नगर में वेलू परिवार के यहां दिन दहाड़े 66 लाख की डकैती को अंजाम देने वाले 11 आरोपी दुर्ग और नांदगांव से पकड़ लिए गए हैं।पुलिस ने रकम भी बरामद किया है।

Girl in a jacket

बता दें कि, तकरीबन 48 घंटे के कम समय में ही पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया हैं। इस केस में खुलासा हुआ कि, वेलू परिवार का पड़ोसी ही मुख्य आरोपी है। जो उनका रिश्तेदार भी है। और इस पड़ोसी को जमीन बेचने से मिली रकम वेलू परिवार के घर में होने की जानकारी थी। इनके बीच जमीन विवाद भी चल रहा था। और उसी ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर डकैती करवाई थी।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर IG अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, 36 घंटे के अंदर हमने 11 आरोपियों और लगभग पूरी रकम को जब्त करने में सफलता पाई है। डकैती का उद्देश्य पारिवारिक पैसों के बंटवारे को लेकर था। पीड़ित की एक बहन ने रिटायर्ड सूबेदार के साथ मिलकर शातिर ढंग से पूरी योजना बनाई थी। इसमें 2 नागपुर और बिलासपुर, नांदगांव, दुर्ग के एक-एक लोग घर में घुसे थे। इसके अलावा 5 लोग और योजना में शामिल थे जो रैकी करने, पुलिस पर निगरानी रखने का काम कर रहे थे। घटना 5-6 घंटे बाद ही पैसों का बंटवारा हो गया था। आरोपी भागने के फिराक में थे लेकिन पुलिस को लीड मिली और हमने गिरफ्तारियां की। 

उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप प्रकरण में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर, रेंज रायपुर द्वारा 30,000/- रूपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

इसे पढ़ें:- रायपुर अनुपम नगर डकैती केस में बड़ा खुलासा; पड़ोसी ने ही कराई थी डकैती, 11 आरोपी गिरफ्तार

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media