

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Govt Jobs 2026: Massive recruitment for 1501 posts in the Chhattisgarh Electricity Department; applications opened on November 6—check the last date.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के बिजली विभाग में 1501 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
बिजली विभाग की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1501 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 पद शामिल हैं, जबकि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कुल 1306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), कनिष्ठ अभियंता (JE) समेत कई तकनीकी और प्रशासनिक पद शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक रिक्तियां डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- कुल पद: 1501
- आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। वहीं, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तें पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से जरूर प्राप्त कर लें। आवेदन में किसी तरह की गलती से बचने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।