CG News CM Vishnudev Sai expressed concern over the devastating earthquake in Myanmar and Thailand
रायपुर। भारत के पडोसी देश म्यांमार और थाईलैंड में बीते दो दिनों से आ रहे भीषण भूकप के झटकों से वहां के लोग घबराये हुए है। इस घटना में अब तक तक़रीबन 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की पुस्टि की गई है, वहीं अभी भी तक़रीबन 1000 लोग लापता बताये जा रहे है। पूरी दुनिया इस समय म्यांमार और थाईलैंड में आये इस आपदा से जागरूक है, और अपने अपने स्तर पर सहायता प्रदान करने के लिए मदद भेज रहे है। भारत सरकार ने भी इस आपदा की घडी में म्यांमार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की और से उन्हें 15 टन राहत सामग्री भेजी गई है।
इधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस दुखद घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर ट्वीट कर लिखा है कि, म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। वहां प्रकृति की भयावह तस्वीर देखकर मन विचलित और दुःखी है। पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन समय में भारतवासी, म्यांमार और थाईलैंड के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी के कुशलक्षेम की कामना करता हूं।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media