CG News: Entry of another elephant group with small cubs, alert issued in Raigarh
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दोनों वन प्रभागों में हाथियों का झुंड घूम रहा है। शुक्रवार शाम को 13 हाथियों का झुंड सड़क पार करते देखा गया। वन विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
धर्मजयगढ़ वन प्रभाग में दो दिन पहले तक 144 हाथियों का झुंड विचरण करता देखा गया था। बीते शुक्रवार की शाम को 13 हाथियों का झुंड रायगढ़ रोड से क्रोंधा मुख्य मार्ग पर सड़क पार करता हुआ देखा गया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस झुंड में कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं और हाथियों ने काफी समय सड़क किनारे चारा तलाशते हुए बिताया। इस सूचना के बाद वन अधिकारियों और हाथी सुरक्षा दल ने लोगों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट किया है।
जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा धरमजयगढ़ वनमंडल के अनिल ढाबा के सामने रात में तीन हाथियों का समूह संतोष नगर की ओर बढ़ता देखा गया। हाथी मित्र दल ड्रोन कैमरे से इस मूवमेंट पर नजर रख रहा है।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media