

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Swine Flu Update: 24 new cases detected in Chhattisgarh, active cases rise to 108... Raipur records the highest number of infections at 38.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में एक दिन में 24 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें 87 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि 21 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 454 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें दूसरे राज्यों से आए 12 मरीज भी शामिल हैं।
स्वाइन फ्लू के सक्रिय मामलों में रायपुर सबसे आगे है। राजधानी में फिलहाल 38 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 36 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।इसके बाद बिलासपुर और राजनांदगांव में 10-10 सक्रिय मरीज हैं। बिलासपुर में पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और पांच घर पर उपचार ले रहे हैं। राजनांदगांव के छह मरीज अस्पताल में हैं, जबकि चार मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में 52 सैंपल की जांच की गई। इनमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मरीजों में रायपुर से आठ, राजनांदगांव से छह, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से तीन तथा बालोद और जशपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं।
जिलेवार स्थिति देखें तो कोरबा में आठ सक्रिय मरीज हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्ग में सात सक्रिय मरीजों में छह अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।महासमुंद में सात सक्रिय मरीज हैं, जिनमें पांच अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बालोद में पांच सक्रिय मरीजों में चार अस्पताल में हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा गया है।विभाग ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेने की अपील की है। बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों की निगरानी और जांच की प्रक्रिया पर नजर रख रहा है।