ताजा खबर

CG Weather Report : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, पारा 39.5 डिग्री तक पहुंचा, कई क्षेत्रों में लू का असर

By: सी एच लता राव CHECKED BY DM
Raipur
3/17/2025, 12:29:11 PM
image

CG Weather Report: Heat rises in Chhattisgarh, mercury reaches 39.5 degrees, heatwave effect in many areas

रायपुर। इस साल राज्य में गर्मी ने अपना असर जल्दी दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को कई इलाकों में लू का असर देखने को मिला। राजनांदगांव में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज़्यादा है। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Girl in a jacket

कुछ इलाकों में देखने को मिला लू का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप देखने को मिला है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, हालांकि अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, कल से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।

रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना

17 मार्च को राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media