

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather Update: Spell of rain in Chhattisgarh for the next 5 days; 'Yellow Alert' issued for heavy rain and lightning today.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों यानी 12 से 16 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, शुरुआती दो दिनों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
शनिवार, 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन यलो अलर्ट जारी किया है।
13 सितंबर को भी छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
14 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, इस दिन मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की है।
15 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।