

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: CGPSC Prelims Exam Admit Card Released, Exam to be Held in Two Shifts on February 22
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर ‘CGPSC State Services Admit Card 2026’ या संबंधित लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलने पर अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन संख्या और जन्म तिथि अथवा पासवर्ड दर्ज करें। विवरण सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट लिया जा सकता है।
बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं
आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
सीजीपीएससी ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही प्रवेश पत्र की कम से कम दो प्रतियां साथ रखने, परीक्षा केंद्र का लोकेशन पहले से जांचने और पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। आयोग ने परीक्षार्थियों से परीक्षा के दौरान अनुशासन और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।