

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major accident at Shivrinarayan fair; 6 injured as sky swing collapses, FIR filed against operator
शिवरीनारायण। शिवरीनारायण मेला में बीते मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झूला संचालक उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में भूमिका कश्यप (23 वर्ष), पिता राखीराम कश्यप, निवासी मालदा, जिला सक्ती के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
अस्पताल में चल रहा इलाज
वहीं, चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), पिता दिलीप कश्यप, निवासी सक्ती का इलाज शिवरीनारायण स्थित शबरी अस्पताल में जारी है। इसके अलावा गीताबाई साहू (50 वर्ष), पति ध्रुव साहू, निवासी न्यू थाना पामगढ़ को साधारण चोट आई है और उनका इलाज भी शबरी अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झूलों की तकनीकी जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।