

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Vishnu Deo Sai paid a courtesy visit to Smriti Irani; development works in Chhattisgarh were discussed.
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की।
मुलाकात के दौरान बस्तर में हो रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आए बदलाव को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।
सीएम साय ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं तथा उनके प्रभाव के बारे में भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। खास तौर पर प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से स्मृति ईरानी को अवगत कराया। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।