

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Cabinet meeting to be held this evening three years purchase of gram for PDS may be approved
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 6 बजे प्रस्तावित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। इनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डधारियों के लिए चना खरीदी का बड़ा प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल है।
तीन साल के लिए एकमुश्त चना खरीदी की तैयारी
खाद्य विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार इस बार अगले तीन वर्षों के लिए एकमुश्त चना खरीदी करने की तैयारी में है। यह खरीदी ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। प्रस्ताव को कैबिनेट में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल पेश करेंगे। चना खरीदी की जिम्मेदारी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) को दी जाएगी।
हितग्राहियों को ₹5 किलो में मिलता है चना
राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक पात्र राशनकार्ड पर हर महीने 2 किलोग्राम चना उपलब्ध कराती है। इसके लिए हितग्राहियों को केवल ₹5 प्रति किलो की दर से भुगतान करना पड़ता है। राज्य में हर महीने चना वितरण की मात्रा राशनकार्डों की संख्या के आधार पर तय होती है, जो वर्तमान में लगभग 72 लाख से 82 लाख के बीच बताई जा रही है।
धान खरीदी लक्ष्य और तबादला नीति पर भी चर्चा संभव
कैबिनेट बैठक में चना खरीदी के अलावा आगामी खरीफ सीजन के लिए धान उत्पादन लक्ष्य, धान खरीदी लक्ष्य तथा नई तबादला नीति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। सरकार की नजर कृषि और खाद्य आपूर्ति से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से केंद्रित रहने की संभावना है।