

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Father and son arrested from Maharashtra for cyber fraud of Rs 1 crore from an elderly woman through digital arrest
बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने वाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया और महिला पर आतंकी संगठन से संबंध होने का झूठा आरोप लगाया।
मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में जमा कराए रुपए
साइबर अपराधियों ने महिला को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर लगातार मानसिक दबाव में रखा। इसी दौरान महिला से अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।
महाराष्ट्र से पिता-पुत्र गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 54 लाख 40 हजार रुपए महाराष्ट्र के भंडारा जिले के कुछ बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांधी वार्ड, वरठी थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नेमतउल्लाह मंसूरी (25) और उसके पिता अब्दुल कयूम अंसारी (47) को गिरफ्तार किया।
बैंक खाते उपलब्ध कराने और कमीशन लेने का आरोप
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के एवज में कमीशन लेते थे। दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया है।
पूरे साइबर नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस अब इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।