

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Call Me Bae Season 2: Release date for Ananya Panday's 'Call Me Bae' Season 2 finalized; it will premiere on Prime Video on this date.
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' (Call Me Bae) के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। प्राइम वीडियो पर यह सीरीज 17 दिसंबर 2026 को दस्तक देने जा रही है। पहले सीजन को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स इसके दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर मनोरंजन और ड्रामा का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।
'कॉल मी बे' सीजन 2 में कुल आठ एपिसोड होंगे। इस बार भी दर्शकों को ह्यूमर, ग्लैमर, दोस्ती और रोमांस का शानदार मेल देखने को मिलेगा। सीरीज में बेला 'बे' चौधरी के किरदार में अनन्या पांडे नजर आएंगी। कहानी में बे का करियर आगे बढ़ता दिखाई देगा, लेकिन उसकी लव लाइफ पहले से ज्यादा उलझने वाली है। दो चाहने वालों के बीच फंसी बे को प्यार, हार्टब्रेक और कई गलत फैसलों का सामना करना पड़ेगा।
सीजन 2 में बे की जिंदगी में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि दोस्ती और रिश्तों के नए ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। इस बार उसकी बहनों की टोली में एक नई सदस्य की एंट्री होने वाली है। ऐसे में पहले से मशहूर 'बहन कोड' और भी बड़ा और दिलचस्प हो जाएगा। दर्शकों को जलन, हंसी, इमोशन और ढेर सारे हंगामे के बीच बे का सिग्नेचर अंदाज देखने को मिलेगा।
सीरीज में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं, श्रुति कमल हासन भी इस बार कलाकारों की टीम में शामिल होंगी। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर अहम किरदारों में नजर आएंगे।
'कॉल मी बे' सीजन 2 का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है। वहीं, करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज की क्रिएटर इशिता मोइत्रा हैं, जबकि इसकी कहानी इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंद्रराणा ने लिखी है। सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
प्रोड्यूसर करण जौहर के मुताबिक, पहले सीजन को मिले प्यार के बाद मेकर्स बे की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाना चाहते थे। दूसरे सीजन में बे के नए पहलुओं को दिखाया जाएगा, लेकिन उसका मजेदार अंदाज, इमोशन और बेबाकी पहले की तरह बरकरार रहेगी। वहीं, प्राइम वीडियो के निखिल मधोक ने कहा कि सीरीज के किरदारों और उनकी कहानियों से दर्शकों का जुड़ाव इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह है। खासतौर पर 'बहन कोड' को महिला दोस्ती और एक-दूसरे का साथ देने की पहचान के रूप में दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
'कॉल मी बे' सीजन 2 का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।