

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Second song ‘Aao Ri Chiraiya’ from Rashmika Mandanna’s ‘Maesa’ released; a poignant glimpse into the father-daughter bond wins hearts
मुंबई। साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बेहद भावुक अंदाज में पेश करता है। इसके दिल छू लेने वाले बोल और मधुर संगीत सुनने वालों को भावनाओं से जोड़ रहे हैं।
फिल्म के इस नए गाने को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। ‘आओ री चिरैया’ के लिरिकल वीडियो में पिता और बेटी के बीच के प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की झलक देखने को मिलती है। गाने के बोल इतने भावुक हैं कि इसे सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो सकती हैं। इसमें रश्मिका मंदाना का एक बेहद कोमल और भावनात्मक अंदाज सामने आया है, जो उनके अब तक के एक्शन और दमदार किरदारों से अलग है।
‘मैसा’ की खास बात इसकी कहानी है, जो आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। भारतीय फिल्मों में अक्सर मां-बेटे के रिश्ते को बड़े एक्शन ड्रामा के साथ दिखाया गया है, लेकिन इस फिल्म में मेकर्स पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखकर एक अलग कहानी पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। इसे महिला प्रधान पैन इंडिया फिल्मों में एक खास प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है।
फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म की रॉ एनर्जी, बड़े स्तर पर फिल्माए गए दृश्य और इंटेंस माहौल को लेकर दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। अब दूसरा गाना रिलीज होने के बाद फिल्म की भावनात्मक कहानी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
‘मैसा’ का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की म्यूजिकल जर्नी 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। दमदार एक्शन, आदिवासी पृष्ठभूमि और पिता-बेटी के भावुक रिश्ते से सजी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।