

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chaos in Parliament Minister Bittu angered by Rahul Gandhi remarks strong protest from the opposition
नई दिल्ली । संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया। लोकसभा के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया। इस Parliament Protest Controversy ने संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक बयानबाजी को तेज कर दिया है।
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि “ये प्रदर्शन कर रहे सांसद करगिल की जंग जीतकर आए हैं।” इस बयान पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “गद्दार गुजर रहा है, चेहरा देखो।” इतना ही नहीं, राहुल जब बिट्टू के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा, “हेलो ब्रो… मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, तुम वापस आ जाओगे।”
इस पर पलटवार करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” करार दिया। उल्लेखनीय है कि बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिस वजह से यह बयानबाजी और भी संवेदनशील मानी जा रही है।
इसी बीच कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर तीसरी बार सदन स्थगित होने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को किताबों से बोलने की अनुमति दी गई, जबकि विपक्ष के नेता को ऐसा अवसर नहीं मिला। इसी आधार पर कांग्रेस ने निशिकांत दुबे को सदन से निलंबित करने की मांग उठाई।
राहुल गांधी को संसद में अपनी बात पूरी नहीं रखने देने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। खरगे के निवास पर फ्लोर लीडर्स की बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि जब सदन में बहस ही नहीं हो रही है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर किस बात का जवाब देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते तीन दिनों से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है।