

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Andhra Pradesh Police conducts major operation; 50 Maoists, associates of Hidma, arrested; all hail from Bastar
रायपुर। आंध्र प्रदेश पुलिस ने माओवादियों के नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए CPI (माओवादी) संगठन के 50 कैडर को गिरफ्तार कर लिया है। यह ऑपरेशन कृष्णा, एलुरु, NTR विजयवाड़ा, काकीनाडा और डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिलों में एक साथ चलाया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों में वरिष्ठ नेता, लॉजिस्टिक विशेषज्ञ, कम्युनिकेशन ऑपरेटिव, हथियारबंद दस्तों के सदस्य और अन्य पार्टी कैडर शामिल हैं। इनमें से कई शीर्ष माओवादी नेता और केंद्रीय समिति सदस्य माडवी हिडमा के करीबी सहयोगी थे।
यह खुफिया-आधारित, बहु-एजेंसी ऑपरेशन DGP हरीश कुमार गुप्ता (IPS), ADG इंटेलिजेंस महेश कुमार लड्ढा (IPS), SIB प्रमुख पी.एच.डी. रामकृष्ण (IPS) के नेतृत्व में चलाया गया। इसे राज्य खुफिया विभाग, विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नरेट और कृष्णा, एलुरु, काकीनाडा व कोनासीमा जिलों की पुलिस टीमों ने मिलकर अंजाम दिया।
मारेदुमिल्ली मुठभेड़ और बाद की गिरफ्तारियाँ
यह बहु-जिला ऑपरेशन मारेदुमिल्ली क्षेत्र (ASR जिले) में हुई बड़ी मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ। इस मुठभेड़ में छह माओवादी ढेर हुए, जिनमें केंद्रीय समिति सदस्य और कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा भी शामिल था। उसके साथ उसकी पत्नी राजे और 4 अन्य भी मारे गए।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी किए गए कई कैडर छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और पश्चिम बस्तर से दबाव बढ़ने के बाद भागकर आंध्र में शरण लेने आए थे। वे फिर से संगठनात्मक ढांचे को खड़ा करने और नई रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे आंध्र प्रदेश पुलिस ने विफल कर दिया।
मारेदुमिल्ली मुठभेड़ में मारे गए माओवादी
1. माडवी हिडमा – केंद्रीय समिति सदस्य, दंडकारण्य विशेष जोनल कमेटी सचिव, PLGA बटालियन कमांडर
2. मडकाम राजे – विशेष जोनल समिति सदस्य, महिला कमांडर
3. देवे – पार्टी सदस्य, हिडमा की सुरक्षा टीम
4. लकमल चैतू – DCM, हिडमा प्रोटेक्शन टीम
5. मल्ला मल्लालु – पार्टी सदस्य
6. कामलू कमलेश – पार्टी सदस्य
मौके से बरामद हथियार एवं सामग्री
AK–47 राइफलें – 2, पिस्टल – 1, रिवॉल्वर – 1, सिंगल-बोर हथियार – 1, AK–47 के 28 राउंड, पिस्टल के 5 राउंड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 375, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 150, फ्यूज वायर – 25 मीटर, किट बैग – 7 छेत्र में कॉम्बिंग अभियान लगातार जारी है।
50 माओवादी गिरफ्तार- जिलेवार विवरण
जिला- SZCM- DVCM- ACM- PM- कुल
कृष्णा-1- 4- 23- 28
एलुरु -1- 12- 15
NTR - 1- 2- 1- 4
काकीनाडा - 2- 2
कोनासीमा - 1- 1
कुल - 3- 5- 19- 23- 50
बरामद हथियार और सामग्री
कुल हथियार – 39
पिस्टल – 1
रिवॉल्वर – 2
डबल बैरल गन – 2
31 देशी हथियार
2 तपनचा
8mm लकड़ी की गन – 1
गोलाबारूद – 302 राउंड
कैश – ₹12,72,050
मेमोरी कार्ड – 64
रेडियो सेट – 1
वरिष्ठ माओवादी नेताओं की गिरफ्तारी
इस ऑपरेशन में तीन Special Zonal Committee Member (SZCM) स्तर के टॉप नेता पकड़े गए। यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है।ये कैडर कमांड स्ट्रक्चर, बटालियन संचालन, सीमा पार समन्वय और हथियारबंद दस्तों की गतिविधियाँ देखते थे।
दिविज़नल कमेटी मेंबर्स (DVCM) की गिरफ्तारी
ये माओवादी संगठन की रीढ़ माने जाते हैं सशस्त्र गतिविधियाँ, भर्ती, लॉजिस्टिक, IED प्लांटिंग, कैडर मूवमेंट का संचालन करते हैं। DVCMs की सामूहिक गिरफ्तारी दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क के लिए भारी झटका है।
हिडमा की टीम द्वारा किए गए प्रमुख हमले
हिडमा को भारत के सबसे खतरनाक माओवादी कमांडरों में से एक माना जाता था।
इसके टीम द्वारा किए गए प्रमुख हमले:
6 अप्रैल 2010 – ताडमेतला हमला (76 CRPF शहीद)
25 मई 2013 – झीरम घाटी हमला (27 की मौत)
3 अप्रैल 2017 – सुकमा हमला (25 CRPF शहीद)
24 अप्रैल 2017 – सुकमा रोड अटैक (12 शहीद)
3 अप्रैल 2021 – तर्रेम हमला (22 जवान शहीद)
18 नवंबर 2025 – मारेदुमिल्ली ऑपरेशन (हिडमा ढेर) हिडमा पर मृत्यु के समय ₹1 करोड़ का इनाम था।