

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Ceiling plaster collapses during a meeting in Sitapur; three Women and Child Development Department employees injured.
अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले के सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना कार्यालय में बीते गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैठक के दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में परियोजना अधिकारी सिब्रिया केरकेट्टा सहित तीन लोग घायल हो गए।
घटना में गंभीर रूप से घायल परियोजना अधिकारी सिब्रिया केरकेट्टा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। वहीं अन्य दो घायलों का उपचार सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों के अनुसार, कार्यालय भवन का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन तब से इसकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना और प्लास्टर का गिरना आम समस्या बन चुकी है। इसके बावजूद भवन की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार की गई अनदेखी के कारण ही यह हादसा हुआ।