

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP attacks Congress over the arrest of Treasurer Ramgopal Agrawal; Dr. Vijay Shankar Mishra says, 'Congress is agitating to shield the corrupt.'
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, पार्टी एक भ्रष्टाचार के आरोपी को बचाने के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि, अगर कांग्रेस के कोई नेता इस कथित भ्रष्टाचार में शामिल हैं तो उन्हें खुद आगे आकर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, अन्यथा पुलिस साक्ष्यों के आधार पर अपना कार्य कर रही है।
आज शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. मिश्रा ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है, लेकिन सरकार जनता के धन के कथित दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि, वर्ष 2023 तक प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान लेवी, कस्टम मिलिंग और शराब कारोबार से जुड़े पैसों के लेन-देन का उल्लेख जांच एजेंसियों को मिले दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड में सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार अग्रवाल की तलाश कर रही थी और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके अनुसार पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह दस्तावेजी साक्ष्यों पर आधारित है।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि, जिस नेता को कांग्रेस पहले अपना कोषाध्यक्ष बताती थी, गिरफ्तारी के बाद उससे दूरी बनाई जा रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक दुविधा बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने नेताओं के नाम सामने आने की आशंका से बचाव की रणनीति अपना रही है।
डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस एक ओर आरोपी से दूरी बनाने की बात करती है और दूसरी ओर उसके समर्थन में आंदोलन करती है, तो उसे स्पष्ट करना चाहिए कि उसका इस पूरे मामले से क्या संबंध है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपियों के साथ खड़ी है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, अगर जांच में भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होते हैं तो जनता के धन की वसूली कर उसे सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा, ताकि उसका उपयोग विकास कार्यों में किया जा सके। इस पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल और तौकीर रजा भी उपस्थित रहे।