

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister Sai's birthday was celebrated with simplicity and affection at Bagiya Bal Ashram.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम में बच्चों के बीच बेहद आत्मीय माहौल में मनाया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुंचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ ही पलों में पूरा वातावरण पारिवारिक उत्सव में बदल गया।
बच्चों के साथ काटा केक, सुने सपने
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे खुलकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, उनकी पढ़ाई के बारे में जाना और उनके भविष्य के सपनों को सुना। इस दौरान वे किसी औपचारिक पदाधिकारी की बजाय एक स्नेही अभिभावक की तरह बच्चों के बीच नजर आए।

बच्चे भी पूरे उत्साह और सहजता के साथ उनसे संवाद करते रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
“आपकी मुस्कान ही मेरा सबसे बड़ा उपहार”
मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया तथा उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “आप सब बच्चों की मुस्कान ही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।” उनके इन शब्दों ने बच्चों के मन को छू लिया। बच्चों की आँखों की चमक और चेहरे की मुस्कान इस पल को अविस्मरणीय बना गई।

आदिवासी बच्चों के लिए प्रेरणादायी क्षण
उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष अवसर बन गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और आश्रम के शिक्षक व स्टाफ उपस्थित रहे।
