

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai welcomed Union Home Minister Amit Shah at Raipur Airport.
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता और निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।