

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: It is set to get colder in Chhattisgarh; temperatures will drop by 2 to 3 degrees over the next three days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पोस्ट मानसून सीजन की बारिश का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। नवंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन अब इसके थमने के आसार हैं। मौसम साफ होने के साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सरायपाली में 3 सेंटीमीटर और कोंटा में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई।
इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी रायपुर में धनतेरस के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में त्योहार के दौरान बारिश की संभावना कम है और लोगों को खरीदारी के लिए अनुकूल मौसम मिल सकता है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, 7 नवंबर से राज्य में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का अहसास तेजी से बढ़ने की संभावना है।