

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major police action in Raipur, over 100 warrants and suspects arrested in late-night raid
रायपुर। राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नॉर्थ जोन में बड़ा अभियान चलाया। देर रात किए गए सरप्राइज चेकिंग ऑपरेशन में 100 से अधिक वारंटी, बदमाशों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से शहर के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
अचानक शुरू हुआ अभियान, गली-मोहल्लों तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नॉर्थ जोन में अचानक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने गुढ़ियारी, भारत माता चौक, रामनगर समेत कई संवेदनशील इलाकों में गली-गली जाकर तलाशी अभियान चलाया।
फरार आरोपियों पर कसी शिकंजा
अभियान के दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों के घरों में दबिश दी और कई आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। कुछ बदमाश भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। कई पुराने मामलों में फरार आरोपी भी इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं।
संदिग्धों से पूछताछ जारी
पुलिस ने सिर्फ वारंटियों को ही नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि इनसे पूछताछ के बाद कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
घर-घर पहुंचकर दी चेतावनी
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर अपराधियों को सख्त चेतावनी दी और कानून का पालन करने की नसीहत भी दी।
आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।