

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Monsoon bountiful in Chhattisgarh; 996.5 mm rainfall recorded so far.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून का असर अब तक अच्छा बना हुआ है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 19 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 996.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह राज्य की औसत अपेक्षित वर्षा 1033.6 मिमी का 96.4 प्रतिशत है। हालांकि, जिलों के स्तर पर बारिश का वितरण असमान रहा है। कुछ जिलों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा हुई है, जबकि कुछ जिले अब भी औसत से पीछे हैं।
सरगुजा संभाग में बलरामपुर जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां सामान्य वर्षा के मुकाबले 169.7 प्रतिशत, यानी 1488.5 मिमी बारिश हुई है। वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.6 प्रतिशत (1139.9 मिमी) और सूरजपुर में 111.5 प्रतिशत (1138.1 मिमी) बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर, सरगुजा जिले में 77.3 प्रतिशत (594.9 मिमी), जशपुर में 81.2 प्रतिशत (805.1 मिमी) और कोरिया में 97 प्रतिशत (892.8 मिमी) वर्षा रिकॉर्ड हुई है।
रायपुर संभाग में मानसून की स्थिति बेहतर रही है। रायपुर जिले में सामान्य वर्षा का 126.9 प्रतिशत यानी 1091.2 मिमी पानी बरस चुका है। इसके अलावा महासमुंद में 120.8 प्रतिशत (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118 प्रतिशत (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7 प्रतिशत (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1 प्रतिशत (1061 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।
बिलासपुर संभाग में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां अब तक 138.5 प्रतिशत यानी 1127.8 मिमी वर्षा हुई है। मुंगेली में 112.5 प्रतिशत (1003.7 मिमी) और जांजगीर-चांपा में 103.4 प्रतिशत (1101.5 मिमी) बारिश दर्ज की गई। वहीं कोरबा में 97.5 प्रतिशत, बिलासपुर में 95.8 प्रतिशत, सक्ती में 95.6 प्रतिशत, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1 प्रतिशत और रायगढ़ में 87.6 प्रतिशत वर्षा हुई है।
दुर्ग संभाग के मैदानी जिलों में बालोद में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां सामान्य वर्षा का 106.3 प्रतिशत यानी 1057.1 मिमी पानी बरसा है। दुर्ग में 98.3 प्रतिशत, राजनांदगांव में 94.9 प्रतिशत, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93 प्रतिशत, कबीरधाम में 83 प्रतिशत और बेमेतरा में 75.2 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सामान्य वर्षा का 71.8 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बारिश का असर अलग-अलग जिलों में अलग रहा। नारायणपुर में सामान्य वर्षा का 108.6 प्रतिशत यानी 1376.6 मिमी पानी बरसा है। दंतेवाड़ा में 91.4 प्रतिशत, कोण्डागांव में 81.8 प्रतिशत और बस्तर में 80.7 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई। वहीं बीजापुर में 70.3 प्रतिशत, सुकमा में 69.3 प्रतिशत और कांकेर में सबसे कम 67 प्रतिशत (945.7 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है।
19 सितंबर के दैनिक आंकड़ों के अनुसार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 17.3 मिमी, नारायणपुर में 16.5 मिमी और कांकेर में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा में 19 सितंबर को दिनभर बारिश शून्य रही। प्रदेश में इस दिन औसत दैनिक वर्षा 4.0 मिमी रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश में अब तक दर्ज 996.5 मिमी बारिश राज्य की औसत वर्षा के करीब है। हालांकि, जिलेवार आंकड़े बताते हैं कि बारिश का वितरण एक समान नहीं रहा है। बलरामपुर, रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर जैसे जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जबकि कांकेर, बीजापुर और सुकमा समेत कुछ जिलों में बारिश औसत से कम रही है।