

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Politics intensifies over Kawasi Lakhma's bail plea; Deputy CM Vijay Sharma attacks former government, saying, 'Lakhma was made a scapegoat.'
रायपुर। शराब घोटाले के मामले में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके आज जेल से रिहा होने की संभावना है। इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा।
लखमा को बनाया गया बलि का बकरा : विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में शराब, डीएमएफ और कोयला जैसे कई घोटाले सामने आए, लेकिन कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया गया। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच में कई तथ्यों का खुलासा हुआ है।
नक्सल मुद्दे पर केंद्र-राज्य की संयुक्त रणनीति
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित हाई लेवल बैठक को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में अब करीब 15 प्रतिशत भूभाग और 15 प्रतिशत नक्सलियों का शस्त्र बल शेष है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नक्सल समस्या का समाधान शांति और पुनर्वास के जरिए करना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए पुनर्वास की अच्छी व्यवस्था है, जबकि शेष नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल कार्रवाई जारी रखेंगे।
बृजमोहन अग्रवाल और राहुल गांधी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया
दिल्ली में भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और राहुल गांधी की मुलाकात पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तंज को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि अनुशासन बहुत बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन बना सकती है, लेकिन अनुशासन बनाए रखना उनके लिए चुनौती है। उन्होंने बताया कि बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि उस दौरान विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे और उन्हीं से चर्चा हो रही थी।
धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का बचाव
धान खरीदी की तारीख में दो दिनों की बढ़ोतरी पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का जनता से कोई लेना-देना नहीं है और वह केवल राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान देती है। विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।