

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sanjay Raut's big statement on Ajit Pawar's death in the plane crash, said,
मुंबई। एनसीपी नेता अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस घटना को “रहस्यमय” बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार जैसे बड़े नेता की इस तरह विमान दुर्घटना में मौत होना अपने आप में संदेह पैदा करता है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
“सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए”
संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा,“अजित पवार का जो एक्सीडेंट हुआ है, उस पर सवाल तो उठेंगे ही और उठने भी चाहिए। कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है। सिर्फ ‘जांच करेंगे’ और ‘रिपोर्ट देंगे’ कह देने से बात खत्म नहीं होती।”
“मौत रहस्यमय, पर्दे के पीछे कुछ हुआ है”
राउत ने आगे कहा कि अजित पवार की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने दावा किया, “अजित पवार ने कुछ समय पहले कहा था कि वे पुराने घर में वापस जाना चाहते हैं। इसके बाद बीजेपी के कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया कि सिंचाई घोटाले की फाइल अभी बंद नहीं हुई है।”
सिंचाई घोटाले की फाइल का जिक्र
संजय राउत ने आरोप लगाया कि अजित पवार ने कथित तौर पर इस धमकी का जवाब देते हुए कहा था कि “मेरी बात छोड़ दीजिए, आपके सिंचाई घोटाले की फाइल मेरे पास है।” राउत के अनुसार, इसके 10 दिन बाद अजित पवार की रहस्यमय मौत हो जाती है, जो कई सवाल खड़े करती है।
निष्पक्ष जांच की मांग
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता की मौत को सिर्फ एक हादसा बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिलहाल अजित पवार की विमान दुर्घटना से जुड़ा मामला जांच के दायरे में है, वहीं संजय राउत के बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और अधिक संवेदनशील हो गया है।